Boost Yourself

Groom Yourself With Knowledge|| Transformation Through Bhagwadgeeta || Entertainment || General Knowledge || Spiritual Grooming || Success Key

Get Informations

Love marriage mai kya problems aati hai

Love marriage mai kya problems aa sakti hai, लव मैरिज करने के लिए क्या-क्या चाहिए, प्रेम विवाह से पहले किन बातो का ध्यान रखना चाहिए ?, Love Marriage Tips |

आज के समय में अधिकतर युवा लव मैरिज को पसंद कर रहे हैं क्यूंकि उन्हें लगता है की जिन्हें हम जानते हैं, उनसे विवाह करना ज्यादा आसान होता है और इसमें कोई गलत बात भी नहीं है | जिनके साथ हम समय बिताते हैं, जिनके बारे में जानते हैं, जो हमे समझता है उनके साथ जीवन बिताने का निर्णय कभी गलत नहीं होता है परन्तु लव मैरिज में बहुत सी बातो का ध्यान रखना होता है|

Love marriage mai kya problems aa sakti hai, लव मैरिज करने के लिए क्या-क्या चाहिए
Love marriage mai kya problems aati hai

पढ़िए सुहागरात का क्या महत्त्व है ?

अगर पेरेंट्स की हाँ मिल जाए तो भी बहुत सी बातो का ध्यान रखना होता है प्रेम विवाह में |

लव मैरिज के बाद ज़रूर आती हैं कुछ परेशानियां, अतः पहले से ही अपने आप को तैयार रखे जवाब के लिए और समझौतों के लिए |

प्यार करना तो आसान है परन्तु उसे निभाने में बहुत धैर्य की आवश्यकता होती है और बात जब लव मैरिज की हो तो बहुत सी समस्याएं सामने आती है | शादी का मतलब सिर्फ साथ रहने से नहीं होता है वरन अनेक जिम्मेदारियों को साथ में निभाने का वादा है एक दूसरे से |

पढ़िए आदर्श पति -पत्नी के क्या गुण होते हैं ?

आइये जानते हैं लव मैरिज में क्या क्या परेशानी का सामना करना पड़ सकता है दंपत्ति को ?

रीती रिवाज को अपनाना :

देखा जाए तो लव मैरिज में २ लोग अलग अलर धर्म के हो सकते हैं, अलग अलग समाज के हो सकते हैं, अलग अलग देश के भी हो सकते हैं तो ऐसे में ये जरुरी है की दोनों ही एक दूसरे के परिवार के परम्पराओं का सम्मान करें और अपनाएँ  अन्यथा परिवार से मन मुटाव होने लगता है जो की परेशानी का सबब बन जाता है | तो अगर आप लव मैरिज करने वाले हैं तो एक दूसरे के घर के परम्पराओं को भी अपनाने के लिए अपने आपको तैयार करें |

जिम्मेदारियों को संभालने के लिए तैयार रहे :

जब प्रेम होता है तो दोनों के ऊपर को जिम्मेदारी नहीं रहती है क्यूंकि लड़का और लड़की अपने अपने पेरेंट्स पर निर्भर रहते हैं परन्तु शादी के बाद दोनों को परिवार की जिम्मेदारी उठानी पड़ती है जैसे परिवार चलाने के लिए कुछ काम करना, एक दूसरे के जरुरत की चीजों को खरीदना, एक दूसरे की इच्छाओं का ख्याल रखना, फॅमिली प्लानिंग करना आदि तो ऐसे में प्रेम विवाह के बाद अचानक से दोनों का व्यवहार एक दूसरे के प्रति बदलने लगता है और दोनों एक दूसरे को दोष देने लगते हैं तो प्रेम विवाह से पहले अपने आपको जिम्मेदारियों के लिए भी तैयार करें, सिर्फ प्रेम करना ही काफी नहीं है |

पढ़िए शादी से पहले क्या सवाल पूछने चाहिए ?

चुनौतियों का सामना साथ में करें :

विवाह के बाद बहुत कुछ बदलाव महसूस होने लगता है क्यूंकि अब आप ज्यादातर समय साथ में रहते हैं ऐसे में बहुत सी चुनौतियाँ भी नजर आएँगी जीवन में परन्तु आपको ध्यान रखना है की आप दोनों साथ में हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहे तभी प्रेम विवाह पूरी तरह सफल होगा |

अनावश्यक बातों को नजरंदाज करना सीखे :

आज भी ऐसे बहुत से लोग है जो की प्रेम विवाह के पक्ष में नहीं रहते हैं और ऐसे में जब आप कही जाते हैं और बताते हैं की आपने लव मैरिज किया है तो हो सकता है की कुछ जगह आपको ताना सुनना पड़े तो बिलकुल भी उस पर ध्यान ना दे अन्यथा आपका जीवन ख़राब होगा | साथ ही कई बार ससुराल में रिश्तेदार भी कुछ ना कुछ बोल देते हैं तो अनावश्यक बातों को नजरंदाज करना सीखे, इससे आपका प्रेम विवाह अच्छा चलता रहेगा |

prem vivah samasya ka jyotish samadhan kaise hota hai ?

रिश्तों को निभाने में आनाकानी ना करे :

शादीअरेंज हो या लव, विवाह के बाद नए रिश्ते बनते हैं और उन्हें निभाना भी पड़ता है अन्यथा बहुत सी मुश्किलें बढ़ जाती है, तो नए रिश्तो के लिए अपने आपको तैयार करे और उन्हें बोझ समझने की बजाय उनका आनंद ले | सभी का सम्मान करें, सभी की बात सुनें, अपने मन की बात उन्हें बताएं, उनके साथ समय बिताएं आदि। ऐसा करने से आपका समय भी अच्छा बीतेगा और लव मैरिज की तरीफ भी होगी |

घरवालो के पसंद और नापसंद का भी जरुर ध्यान रखिये :

कुछ लोगो को अपने आप से और दुसरो से बहुत ज्यादा अपेक्षा रहती है जो की समस्या का कारण बन जाता है | एक तो ये ध्यान रखे की प्रेम विवाह के बाद दोनों के लिए एक दूसरे का परिवार नया होगा और सभी के पसंद ना पसंद अलग अलग होता है, दोनों के परिवार का रहन सहन अलग होता है अतः ये जरुरी है की लड़का और लड़की दोनों ही एक दूसरे के परिवार के पसंद नापसंद का ध्यान रखे |

पढ़िए मोटापा कम करने के लिए क्या करे ?

ध्यान रखिये की अपने पसंद के साथी के साथ जीवन बिताने का मौका सबको नहीं मिलता है इसीलिए अगर आपने प्रेम विवाह किया है तो अपने आपको खुशकिस्मत समझिये और इश्वर के इस आशीर्वाद का सम्मान करिए, पूरे जीवन एक दूसरे के साथ, एक दूसरे के परिवार के साथ हँसते खेलते बिताइए | 

Love marriage mai kya problems aa sakti hai, लव मैरिज करने के लिए क्या-क्या चाहिए, प्रेम विवाह से पहले किन बातो का ध्यान रखना चाहिए ?, Love Marriage Tips |

Love marriage mai kya problems aati hai Love marriage mai kya problems aati hai Reviewed by indian bazars on February 23, 2022 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.