Boost Yourself

Groom Yourself With Knowledge|| Transformation Through Bhagwadgeeta || Entertainment || General Knowledge || Spiritual Grooming || Success Key

Get Informations

suhaagraat ka mahattw kya hai

Suhagrat ka mahattw kya hai, शादी की पहली रात यानी सुहाग रात को क्या होता है?, कैसे मनाएं पत्नी को ?, kya kare pahli raat ko ?, सुहागरात को क्या नहीं करना चाहिए ?

Suhaagrat kya hoti hai ?

विवाह के बाद जब पहली बार पति पत्नी साथ सोते हैं तो उस रात को सुहाग रात कहते हैं | ये रात बहुत ही ख़ास होती है दोनों के लिए क्यूंकि इस दिन दोनों एक दूसरे के बहुत करीब होते हैं समाज से इजाजत लेके इसीलिए ये रात बहुत ख़ास होती है | 

चूँकि दोनों ही पहली बार इतने करीब होने वाले होते हैं इसीलिए सुहागरात को लेके लड़की और लड़की दोनों के मन में बहुत से प्रश्न घूमते हैं और कई लोग तो घबरा भी जाते हैं |

Suhagrat ka mahattw kya hai, शादी की पहली रात यानी सुहाग रात को क्या होता है?,  kya kare pahli raat ko ?, सुहागरात को क्या नहीं करना है
suhaagraat ka mahattw kya hai

सामान्यतः लोग सुहाग रात को सिर्फ शारीरिक सम्बन्ध बनाने से जोड़ते हैं जो की सरासर गलत है और देखा भी गया है की पहली रात को अगर कोई सम्बन्ध बनाने की कोशिश करते हैं तो वो सही मायने में संतुष्ट नहीं हो पाते हैं क्यूंकि शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए दोनों का एक दूसरे के लिए प्रेम की भावना और एक दूसरे पे पूरा विश्वास होना चाहिए जो की पहली रात को होना संभव नहीं होता है| अनुभव में ये भी साफ़ पता चलता है की कुछ महीनो बाद ही दंपत्ति सही मायने में शारीरिक सुख का आनंद ले पाते हैं जब दोनों एक दूसरे से पुरी तरह खुल जाते हैं | 

आइये जानते हैं सुहाग रात का महत्त्व :

जैसे की जब हम नए घर में पहली बार जाते हैं तो उसे सजाते हैं उसी प्रकार जब एक लड़की शादी करके नए घर में आती है तो उसे उसके नए कमरे में भेजा जाता है और इसीलिए उस कमरे को सजाया जाता है उसके स्वागत के लिए | सुहागरात ये भी बताता है की आज के बाद ये कमरा उस लड़की का अपना कमरा होगा जिसमे वो जो चाहे कर सकती है | 

बड़े दुर्भाग्य की बात है की लोग सुहागरात को सिर्फ यौन संबंधो से जोड़ते हैं और इस रात को एक जंग का रूप दे देते हैं | 

जबकि ये वो पवित्र रात्री होती है जब दो लोग अपने नए जीवन की शुरुआत करते हैं अतः इस रात्री को सिर्फ शारीरिक सम्बन्ध से नहीं जोड़ना चाहिए |

जरुरी पढ़िए यौन सम्बन्ध बनाने को लेके कुछ भ्रांतियों के जवाब 

आइये अब जानते हैं की सुहागरात को क्या करना चाहिए ?

जाहिर सी बात है की जब कोई हमारे घर आता है तो हम उसकी खातिरदारी करते हैं तो आपके घर पहली बार कोई आपके परिवार को अपनाने आया है तो उसकी भी आपको खातिरदारी करना है और इसीलिए कुछ विशेष तरीके से आपको सुहागरात मनानी चाहिए |

  1. सबसे पहले अपनी पत्नी को कोई उपहार दे और उसे विशेष होने का अहसास कराएं |
  2. अपनी पत्नी से कुछ बाते करे, कुछ मजाक करे जिससे वो सहज महसूस कर सके और बाते करने से आप भी घबराहट से निजात पायेंगे क्यूंकि सही मायने में दोनों ही घबराते हैं पहली रात को अगर पहली बार ही मिल रहे हैं |
  3. एक दम से यौन सम्बन्ध बनाने की जल्दी ना करे क्यूंकि सामने वाला अगर पहली बार आपके करीब आया है तो जरुरी नहीं की वो आपसे सहज हो इसीलिए सिर्फ बात करे और एक दूसरे को जानने की कोशिश करे | 
  4. यहाँ एक बात और ध्यान रखना है की अगर आपका प्रेम विवाह हुआ है तो फिर आप एक दूसरे को पहले से ही जान चुके होते हैं अतः आप फिर वो कर सकते हैं जिसका इन्तेजार आप दोनों लम्बे समय से कर रहे हैं | 
  5. आप परिवार नियोजन को लेके भी बात कर सकते हैं और फिर जब आपको लगे की आप दोनों एक दूसरे से खुल चुके हैं तो फिर आप एक दूसरे के करीब आना शुरू कर सकते हैं |
  6. सबसे पहले सामने वाले का हाथ प्यार से अपने हाथ में लेके आपको कुछ प्यार भरी बात करना चाहिए, इससे एक दूसरे के लिए विश्वास बढ़ता है और आकर्षण भी बढ़ने लगता है जिससे उत्तेजना भी बढ़ने लगती है फिर दोनों एक दूसरे के लिए तैयार हो जाते हैं | 
  7. आपको ये भी ध्यान रखना है की पहली बार करने पे कुछ को बहुत दर्द होता है और रक्तस्त्राव भी होता है तो इससे घबराने की जरुरत नहीं है |
  8. सबसे महत्त्वपूर्ण बात ये ध्यान रखना है की लड़का बहुत जल्दी उत्तेजित होक ढीला हो जाते हैं जबकि लड़की को चरम सुख तक पहुचने में समय लगता है अतः इसके लिए आपको फोरप्ले करना आना चाहिए और इसमें ये भी ध्यान रखना है की आपको ज्यादा उत्तेजित नहीं हो जाना है | फोरप्ले के अंतर्गत आपको उनको सहलाना है, KISS/चुम्बन करना है और प्यार भरी मदहोश करने वाली बाते करना है जिससे सामने वाला पूरी तरह से गर्म हो जाए और जब सामने वाला तैयार हो जाएगा तो आपको खुद ही पता चल जाएगा और आप दोनों ही चरम सुख का आनंद ले पायेंगे |  और पढ़िए चरम सुख क्या होता है
  9. सुहागरात में शारीरिक सम्बन्ध बनाने के समय कंडोम जरुर से स्तेमाल करे क्यूंकि आप दोनों पहली बार एक दूसरे के करीब आ रहे होंगे और कुछ लोगो को यौन सम्बन्ध बनाने के समय कुछ एलर्जी हो जाती है अतः उससे आप बच जायेंगे |
  10. एक बात ये भी ध्यान रखे की कोई mouth freshener जरुर खा के जाए कमरे में या फिर इलायची चूस ले |
  11. यौन सम्बन्ध बनाने की जल्दी करने के बजाय एक दूसरे का आलिंगन करे और फिर देखे की सामने वाला खुद ही तैयार हो जाएगा | 
  12. पत्नी को भी ये ध्यान रखना होगा की आप अगर किसी कारण से अस्वस्थ  है तो अपने पति को खुलके बता दे जिससे वो सम्बन्ध बनाने के लिए आगे ना बढे |

पढ़िए चुम्बन से कैसे बना सकते हैं दीवाना ?

सुहागरात को क्या नहीं करना चाहिए ?

ऐसी बहुत सी गलतियाँ है जो की लड़के घबराहट में करते हैं या फिर गलत सांगत के चक्कर में करते हैं तो आइये जानते हैं की क्या क्या सावधानी रखना है पहली रात को | 

  • ऐसा कहा जाता है की first impression is the last impression तो आपको अपनी पहली छवि बहुत अच्छी बनानी है |
  • कुछ लड़के घबराहट को दूर करने के लिए शराब पी के सुहागरात मनाने चले जाते हैं जो की बहुत गलत है, इससे आप मदहोशी में ना तो खुद को संभाल पाते हैं और ना ही सामने वाले का ख्याल रख पाते हैं और इसका नतीजा पूरा जीवन भर आपको भोगना पड़ता है, तो ऐसा ना करे |
  • एक बात ये भी ध्यान रखे की पत्नी सिर्फ नींद की गोली नहीं है की आप जाओ और अपने आपको रिलेक्स कर लो, सामने वाले की भी बहुत कुछ ख्वाहिश होती है और आपको सामने वाले की ईच्छा का भी पूरा ख्याल रखना है |
  • अपनी पत्नी के बिना सहमती के उनसे यौन सम्बन्ध बनाने की जबरदस्ती ना करे अन्यथा सब बिगड़ जाएगा |
  • अगर शादी में कुछ गड़बड़ी हुई हो तो उस विषय को सुहागरात को ना छेड़े | 
  • सुहागरात को कई लड़के समय बढाने के लिए दवाई ले लेते हैं जो की गलत है क्यूंकि इससे आपकी प्राकृतिक शक्ति घटेगी | याद रखे की कई बार पहली बार विपरीत लिंग के पास आने पर शीघ्र पतन होता है, इसका ये मतलब नहीं है की आप कमजोर है, जब आप नियमित रूप से करेंगे तो आपको अंतर समझ आ जाएगा, इसीलिए घबराना नहीं है |

तो सुहागरात को लेके घबराना नहीं है, इस रात को सिर्फ सम्बन्ध बनाने के लिए ना सोचे अपितु एक दूसरे को समझे, एक दूसरे का विश्वास जीते और प्रेम को बढ़ने दे, आप देखेंगे की आपकी हर रात फिर सुहागरात होगी |

Suhagrat ka mahattw kya hai, शादी की पहली रात यानी सुहाग रात को क्या होता है?, कैसे मनाएं पत्नी को ?, kya kare pahli raat ko ?, सुहागरात को क्या नहीं करना चाहिए ?

suhaagraat ka mahattw kya hai suhaagraat ka mahattw kya hai Reviewed by indian bazars on January 25, 2022 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.