Boost Yourself

Groom Yourself With Knowledge|| Transformation Through Bhagwadgeeta || Entertainment || General Knowledge || Spiritual Grooming || Success Key

Get Informations

Sharirik sambandho ka sach kya hai

 Sharirik sambandh kyu banana chahiye, जानिए सम्बन्ध बनाने से पहले यौन शिक्षा क्यों लेनी चाहिए ?

अगर पूरी दुनिया में किसी ख़ास विषय के बारे में  पुछा जाए तो वो होता है शारीरिक सम्बन्ध जो की पति और पत्नी के बीच बनता है , प्रेमियों के बीच बनता है परन्तु ये भी बहुत बड़ा सच है की सहवास से सम्बंधित प्रश्नों को पूछने में आज भी लोग झिझकते हैं और जानकारी के अभाव में बहुत सी समस्याओं में फंस जाते हैं |

जब तक किसी विषय की जानकारी नहीं होती है तब तक आप उस विषय का आनंद पूरा नहीं ले सकते हैं अतः सबसे पहले जानकारी बढ़ाना चाहिए | इस लेख में हम कुछ महत्त्वपूर्ण बातो को जानेंगे जो की सभी के लिए काम की है |

Sharirik sambandh kyu banana chahiye, जानिए सम्बन्ध बनाने से पहले यौन शिक्षा क्यों लेनी चाहिए ?
Sharirik sambandho ka sach kya hai

आइये सबसे पहले जानते हैं की सहवास पति पत्नी के लिए क्यों जरुरी होता है ?

मनुष्य हो या जानवर, उसके लिए सहवास बहुत जरुरी होता है क्यूंकि इसके अनेक फायदे होते हैं जैसे की इससे तनाव से मुक्ति मिलती है, बहुत से रक्त से सम्बंधित बीमारियाँ, दिमाग से सम्बंधित बीमारियाँ ठीक होती है, व्यक्ति खुश रहने लगता है, सुन्दरता बढती है आदि | तो ये एक जरुरत है और बिना इसके इस संसार की कल्पना भी नहीं की जा सकती है |

अगर सहवास की जरुरत ना होती तो किसी के जन्म लेने के साथ ही उसमे काम वासना भी उत्पन्न नहीं होती | काम वासना को शांत करने के लिए सहवास जरुरी होता है और ये प्रेम की प्रगाढ़ता को बढ़ाता भी है |

पढ़िए कुछ ख़ास सवालों के जवाब सम्बन्ध बनाने को लेके 

आइये अब जानते हैं शरीर क्रिया के विज्ञान को समझना क्यों जरुरी है ?

शारीर में विभिन्न समय में होने वाले बदलाव के बारे में जानके कोई भी व्यक्ति लड़की, लड़का, पुरुष, महिला अपने जीवन को सही दिशा दे सकता है| गलत संगत और गलत तरीको को करने से बच सकता है | अपनी भावनाओं को नियंत्रित कर सकता है |  इसीलिए सहवास से सम्बंधित ज्ञान की जानकारी लेनी चाहिए |

सिर्फ कामुक विडियो या लेख पढ़के ये शिक्षा प्राप्त नहीं होती है, इसके लिए सही व्यक्ति से मिलना चाहिए या फिर सही जानकारी को पढना चाहिए |

ऐसा अक्सर देखा जाता है की बच्चे जब भी कोई सवाल शरीर क्रिया को लेके करते हैं तो पेरेंट्स उन्हें घुमा के जवाब देते हैं और ये सिलसिला पीढ़ी दर पीढ़ी चलता रहता है |

परन्तु आज के युग में अब स्कूल में गुड टच और बेड टच के बारे में बताया जा रहा है, धीरे धीरे समाज में शारीर विज्ञान को लेके जागरूकता बढती जा रही है |

पढ़िए क्या दिन में शारीरिक सम्बन्ध बनाना चाहिए ?

यूवाओं के लिए दुर्भाग्य की बात है !

आज भी अधिकतर यूवा शादी के समय घबराते नजर आते हैं क्यूंकि उनको सही जानकारी नहीं होती है शारीर क्रिया के बारे में, शादी से पहले सब अपने दोस्तों से, youtube  से, इधर उधर की किताबो से गलत जानकारियों को इकठ्ठा करते हैं और उन्हें अजमा के विभिन्न प्रकार की समस्याओं में फंस जाते हैं | अतः सही लोगो से ही पूछिए, जो इसके एक्सपर्ट हैं, उन्ही से राय लीजिये  अन्यथा शरीर और दिमाग ख़राब होता रहेगा |

अगर कोई परेशानी हो तो जो एक्सपर्ट है उन्ही से मिलिए और सही राय लीजिये |

और अगर आपको सही जानकारी नहीं है तो किसी को गलत जानकारी देने से भी बचिए | शरीर क्रिया का विज्ञान अती महत्त्वपूर्ण है और सही तरीके से अगर इसे प्रयोग किया जाए तो जीवन स्वर्ग हो सकता है | 

पढ़िए पत्नी का सच्चा प्यार कैसे पायें 

आइये अब जानते हैं ध्यान में रखने वाली कुछ ख़ास बातें :

  • अगर आपके अन्दर किसी प्रकार की शंका है तो उसे पूछने में झिझकिये मत |
  • अगर आपको अपने गुप्तांगो के क्रियाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है तो उसके लिए अध्ययन करिए |
  • कौमार्यवस्था में बहुत से हार्मोनल बदलाव होते हैं जिसका असर शरीर पर पड़ता है, भावनाओं पर पड़ता है अतः इस समय आपने संगती को अच्छी रखे, गलत लोगो के साथ से आप अपना नुकसान कर सकते हैं |
  • अगर आप वास्तविक तौर पे ताकत चाहते हैं तो अपने आपको प्राकृतिक तौर पे मजबूत करें, रोजाना व्यायाम करे, एक्सरसाइज करें, अच्छा खाएं और अच्छे लोगो के साथ समय बिताएं, आपको बहुत लाभ होगा, आप अन्दर से खुश रहेंगे और मजबूत होंगे |
  • अगर आपका जीवन साथी के साथ सम्बन्ध बनाने में कोई परेशानी आ रही है तो उनसे खुलके बात करे |
  • अगर कोई ऐसा सवाल हो जिसका उत्तर आपको समझ नहीं आ रहा हो तो ऐसे में एक्सपर्ट से बात करें |
  • अगर जीवन साथी आपके साथ सम्बन्ध नहीं बना पा रहा है खुलके तो उनसे उसका कारण पूछे, उनकी परेशानियों को दूर करें, उन्हें सहज महसूस करने दे फिर आपको कभी दिक्कत नहीं आएगी |

शारीरिक क्रिया की शिक्षा को लेके एक बात हमेशा याद रखे की, शिक्षा किसी को कामुक नहीं बनाती है अपितु सही समय पर सही निर्णय लेने में मदद करती है |

इसीलिए सही जानकारी प्राप्त करिए और जीवन को खुल के जी लीजये |

Sharirik sambandh kyu banana chahiye, जानिए सम्बन्ध बनाने से पहले यौन शिक्षा क्यों लेनी चाहिए ?|

Sharirik sambandho ka sach kya hai Sharirik sambandho ka sach kya hai Reviewed by indian bazars on January 12, 2022 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.