Boost Yourself

Groom Yourself With Knowledge|| Transformation Through Bhagwadgeeta || Entertainment || General Knowledge || Spiritual Grooming || Success Key

Get Informations

pati agar dhoka de to kya kare

पति का अफेयर कैसे जाने,  जब पति आप पर ध्यान नहीं देता कि क्या करना है, धोखेबाज पति की पहचान, पति की बेवफाई, जीवनसाथी धोखा दे तो क्या करें?, आपका पति आपसे कितना प्यार करता है कैसे जाने?, पति पत्नी से दूर क्यों रहता है?, Husband ko dhoka dene se kaise roke ? 

शादी के बाद धोखा आजकल आम बात होती जा रही है, extra marital affair लोगो के लिए फैशन बनता जा रहा है | ये उन पत्नियों के लिए ज्यादा घटक सिद्ध होता है जो की अपना तन, मन, धन पूरी तरह से अपने पति को सौंप चुकी होती है | 

कहा जाता है की पति और पत्नी का सम्बन्ध जन्मो जन्मो का होता है परन्तु आज के इस युग में एक जन्म में ही लोग अपने जीवन साथी के साथ सही तरीके से नहीं रह पाते हैं | 

इस लेख में हम जानेंगे की क्यों पति धोखा देते हैं, कैसे अपने सम्बंधियो को ठीक किया जा सकता है | 

पढ़िए शरीर क्रिया की शिक्षा क्यों जरुरी है ?

पति का अफेयर कैसे जाने,  जब पति आप पर ध्यान नहीं देता कि क्या करना है, धोखेबाज पति की पहचान, पति की बेवफाई, जीवनसाथी धोखा दे तो क्या करें?
pati agar dhoka de to kya kare

सिर्फ भारत मे ही नहीं अपितु पूरे विश्व में एक्स्ट्रा मरिटल अफेयर्स के कारण परिवार तो टूटते हुए देखा जा सकता है | वक्त के साथ ये बढ़ता जा रहा है, आखिर क्या कारण है इसका | 

बिना कारण के कोई घटना नहीं घटती है तो अगर ये जानना है की पति धोखा क्यों दे रहा है तो हमे शोध करना होगा, विभिन्न पहलुओं पर विचार करना होगा फिर हम सही निर्णय और तरकीब खोज सकते हैं प्रेम संबंधो को वापस से ठीक करने के लिए | 

पढ़िए क्या दिन में शारीरिक सम्बन्ध बनान चाहिए ?

आइये जानते हैं उन कारणों को जिसके कारण पति पत्नी से दूर होने लगता है :

  1. ऐसा अक्सर देखा गया है की महिलाए बच्चा होने के बाद अपने पति की आन्तरिक भावनाओं को समझना कम कर देती है या फिर यू कहे की समय निकलना बंद कर देती है, इसके कारण पति फिर अपनी शारीरिक जरूरतों को पूरा करने के लिए विकल्प की तलाश करता है और फिर वो अपनी पत्नी पर ध्यान देना छोड़ देता है |
  2. कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके शादी के पहले बहुत से सम्बन्ध होते हैं और शादी के बाद भी वे उनके साथ चोरी छिपे सम्बन्ध बनाते रहते हैं, अगर बदकिस्मती से पत्नी सही तरीके से पति को खुश करने में नाकाम रहती है तो फिर धीरे धीरे दूरियां बढती जाती है और पति बाहर अपनी इच्छाओं को पूरी करता है | 
  3. कुछ ऐसी महिलाए भी होती है जो की दुसरो के पति को बहका के उनके साथ सम्बन्ध बनाती है और उनके पारिवारिक जीवन को बर्बाद कर देती है |
  4. कई बार ऐसा भी पाया गया है की पत्नी को शारीरिक सम्बन्ध बनाने में रूचि ख़त्म होने लगती है तो पति अपनी संतुष्टि के लिए दुसरो के पास जाने लगता है | 
  5. कुछ घटनाओं में तो ऐसा पाया गया है की अगर पत्नी संतान जन्म देने में असमर्थ है तो पति फिर दूसरे से चोरी छुपे सम्बन्ध बनाने लगता है यहाँ तक की चोरी छुपे दूसरी शादी भी कर लेता है |
  6. कुछ लोगो में काम वासना इतनी ज्यादा रहती है की एक से उनका जी नहीं भरता है और ऐसे में वो दूसरी महिलाओं या लडकियों से सम्बन्ध बनाने लगता है | 
  7. कुछ पति तो अपने दोस्तों के बहकावे में आके एक्ट्रा   मरिटल अफेयर कर बैठते हैं, अपनी झूटी शान दिखाने के लिए |

आइये पहले जानते हैं की बेवफा पति की क्या क्या निशानी हो सकती है ?

  • रात को अक्सर देर से आना ताकि पत्नी के साथ सम्बन्ध ना बन सके|
  • छोटी छोटी बातो पर झगडा करना |
  • अगर पत्नी फोन करे तो तुरंत बात करके काट देना, कोई प्यार भरी बात ना करना |
  • अक्सर बाहर से भोजन करके आना |
  • अपने फोन का पासवर्ड हमेशा बदलते रहना | 
  • पत्नी की भावनाओं का सम्मान ना करना और ना ही रोज की जरूरतों पर ध्यान देना |
  • वीकेंड में हमेशा किसी बहाने से गायब हो जाना | 
  • पत्नी के साथ कही भी बाहर धुमने ना जाना |
  • पत्नी के साथ अकेले समय गुजरने से कतराना |
  • पत्नी के साथ कोई भी बात शेयर करने से कतराना |

तो ये वो पॉइंट्स है जो ये बताते हैं की पति पत्नी में इंटरेस्ट नहीं ले रहा है और उसे धोखा दे रहा है या फिर धोखा देने के बारे में सोच रहा है | 

जानिए कैसे चुम्बन से बना सकते हैं दीवाना 

तो पति के धोखा देने के अनेको कारण हो सकते हैं परन्तु सवाल ये है की अगर ये पता चल जाए की पति धोखा दे रहा है तो क्या करना चाहिए ? 

हालांकि धोखेबाज पति को माफ़ करना आसान नहीं है परन्तु मनुष्य से गलती होती है इसीलिए दूसरा मौका दिया जा सकता है परन्तु ये पुरी तरह से आपकी सोच और परिस्थिति पर निर्भर करेगा |

  1. अगर आपको लगता है की आप अपनी जगह पर पूरी तरह से ईमानदार है और आपकी तरफ से कोई गलती नहीं है तो आपको अपने पति से पहले बात करना चाहिए एक दोस्त की तरह और उनसे जानना चाहिए की उनको आपमें क्या कमी नजर आ रही है की वो दूसरे से सम्बन्ध बना रहे हैं | 
  2. कभी कभी पति गलत संगत में आके भी भरोसा तोड़ने लगता है ऐसे में आपको उनको धीरे धीरे अपने प्रेम का भरोसा दिलाना होगा और अपने सम्बंधो को सुधरने के कोशिश करना होगी | 
  3. अगर आपको लगता है की आपके अन्दर कोई कमजोरी है , आप अपने पति पर ध्यान नहीं दे पा रही है , उनके लिए समय नहीं निकाल पा रही है तो अपने दिनचर्या में बदलाव करे और रिश्तो को फिर से ठीक करे |
  4. अगर आपको लगता है की पति को कुछ भी समझ नहीं आ रहा है और फिर भी आप अपने संबंधो को बचाना चाहते हैं तो कोउन्सेलींग करवा सकते हैं |
  5. आप कानून का सहारा भी ले सकती है क्यूंकि आपने शादी की है और अगर पति आपको वो सुख नहीं दे पा रहा है जिसकी आप हकदार है तो आप बिलकुल अपने लिए कानून से मदद मांग सकती है, किसी अच्छे वकील से आप बात करे, वो आपको सही रास्ता दिखाएँगे |
  6. अगर आप बीमार है और इसके कारण आप पति को संतुष्ट नहीं कर पा रही है तो ऐसे में खुलके अपने पति से अपनी बिमारी का जिक्र करे और अपना इलाज करवाए, आप निश्चित ही एक अच्छा जीवन जी पाएंगी |
  7. संबंधो में अंतरंगता बढाने के लिए दोनों के बीच प्रेम होना आवश्यक है और साथ ही विश्वास भी तो एक दूसरे से खुलके बात करे, और एक दूसरे को समझे, अपनी कमियों को दूर करे और सही निर्णय ले |
  8. एक बात का ध्यान हमेशा रखिये की किसी अनाड़ी और दोस्तों के बहकावे में आके कोई बड़ा कदम ना उठाइये अन्यथा बाद में पछतावा होता है |
  9. अगर आपको लगता है की कोई औरत या लड़की जानबूझकर आपके पती को फंसा के रखना चाह रही है और उनका गलत फायदा उठा रही है तो ऐसे में आपको उससे सीधे बात करना चाहिए या फिर कानून की मदद लेनी चाहिए |

पति पत्नी का सम्बन्ध बहुत गहरा होता है और बहुत महत्त्व रखता है, इसे इतनी आसानी से मत ख़त्म होने दीजिये |

तो अगर पति धोखा दे तो एकदम कोई बड़ा निर्णय मत लीजिये, घटना के पीछे का कारण पहले सही तरीके से पता कीजिये और फिर कुछ कदम उठाइये |

आप काउंसलिंग करवा सकती है, आप ज्योतिष को आप दोनों की कुण्डली दिखवा सकती है और उनसे राय ले सकती है, अगर किसी ग्रह के कारण समस्या आ रही हो तो उसका समाधान करवा सकती है |

अगर आपको ऐसा लगता है की पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है तो किसी psychiatrist को दिखा सकती है | 

आपके अगर कोई और सवाल हो तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं |

पति का अफेयर कैसे जाने,  जब पति आप पर ध्यान नहीं देता कि क्या करना है, धोखेबाज पति की पहचान, पति की बेवफाई, जीवनसाथी धोखा दे तो क्या करें?, आपका पति आपसे कितना प्यार करता है कैसे जाने?, पति पत्नी से दूर क्यों रहता है?, Husband ko dhoka dene se kaise roke ? 

pati agar dhoka de to kya kare pati agar dhoka de to kya kare Reviewed by indian bazars on January 11, 2022 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.