Patni sambandh nahi banana chahti kya kare, जानिए क्या कारण हो सकते हैं शारीरिक सम्बन्ध बनाने में रूचि ना लेने के, कैसे मना सकते हैं पत्नी को ?
ऐसे बहुत से लोग है जो ये शिकायत करते हैं की पत्नी अब सम्बन्ध बनाने में रूचि नहीं लेती है, पहले तो सब ठीक था पर अब जीवन रसहीन हो गया है | सम्बन्ध बनाने के समय ऐसा लगता है जैसे मै जबदस्ती ही सब कर रहा हूँ, पत्नी बिलकुल रूचि नहीं लेती है |
ये प्रश्न कुछ मर्द तो अपनों से और डॉक्टर से पूछ लेते हैं परन्तु कुछ लोग अपने अन्दर ही इस प्रश्न को रखके जीवन में उदासीन रहने लगते हैं या फिर दूसरे सम्बन्ध बनाने लगते हैं |
पढ़िए क्या दिन में शारीरिक सम्बन्ध बनान चाहिए ?
![]() |
patni sambandh nahi banana chahti kya kare |
पढ़िए सुहागरात का क्या महत्त्व है ?
आइये जानते हैं की पत्नी के सम्बन्ध बनाने से क्यों पीछे हटने लगती है ?
इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे की –
- कुछ महिलाओं में में तनाव और हार्मोनल असंतुलन होने लगता है जिसके कारण ये सम्बन्ध बनाने में रूचि लेना बंद कर देते है जिसके कारण परिवार में भी मतभेद शुरू हो जाते हैं कई बार तो बात तलाक तक पहुच जाती है |
- कुछ महिलाए अपने ग्रुप में अपने फिगर को लेके चिंतातुर महसूस करने लगती है और इसके कारण भी ये अपने व्यक्तिगत सम्बन्ध में कमजोर पड़ने लगती है |
- कुछ महिलाओं में टीवी सिरिअल्स देखके एक अजीबोगरीब शक उत्पन्न होने लगता है जिसके कारण भी ये सम्बन्ध बनाने में हिचकने लगते हैं |
- कुछ महिलाओं में समय के साथ ये डर भी बैठने लगता है की कहीं कुछ बिमारी ना हो जाये और वो नीरस होने लगती है |
- कुछ महिलाओं में सही खान पान के अभाव में न्यूट्रीशियन के कमी होने लगती है जिसके कारण वे कमजोर हो जाती है और शारीरिक सम्बन्ध बनाने से बचने लगती है |
- कुछ महिलाए सेक्सुअल डिसफंक्शन से ग्रस्त हो जाते हैं जिसके कारण भी रूचि नहीं लेती है और उनको इसका पता भी नहीं चलता ऐसे में अगर सही उपचार लिया जाए तो सब ठीक हो जाता है |
- कुछ महिलाए किस विशेष प्रकार की मानसिक अघात में ही रहती है जो की उनके जीवन में पहले घट चूका है, इसके कारण भी वे उदासीन जीवन जीने लगती है और वक्त के साथ ये बढ़ता जाता है |
- कुछ महिलाए घर में तंगी को लेके भी परेशां रहती है और पति के साथ सही तरीके से साथ नहीं दे पाती |
- कुछ महिलाओं को सहवास के दौरान ख़राब अनुभव होता है जैसे की पति जोर जबरदस्ती करता हो या फिर पागलो जैसा व्यवहार करता हो या फिर कुछ ऐसा करता हो जो पत्नी को पसंद ना हो तो भी वो दुरी बनाने लगती है |
- कभी कभी ऐसा भी देखा गया है की कुंडली में ख़राब ग्रह की दशा चल रही हो तो ऐसे में दिमाग कुछ अलग ही तरीके से काम करता है, निराशा छा जाती है, नकारात्मक ख्याल आने लगते हैं, कोई डर सताने लगता है तो ऐसे में ये जरुरी है की किसी अच्छा ज्योतिष की कुंडली दिखाई जाए और सही उपाय लिए जाए |
- कुछ महिलाए परिवारक दबाव और बंदिशों में रह के डिप्रेशन में चली जाती है और उनकी रूचि सम्बन्ध बनाने से भी हट जाता है |
अगर पत्नी सम्बन्ध बनाने में रूचि ना ले तो क्या कर सकते हैं ?
अगर पत्नी को सहवास में कोई रुचि नहीं बची हो, अगर सहवास करने के दौरान उसका मन नहीं लग रहा हो, अगर सम्बन्ध बनाते समय बहुत दर्द दर्द हो रहा हो, ऑर्गास्म नहीं हो रहा हो, वजाइना में पर्याप्त मॉइस्चर नहीं बन रहा हो तो ऐसे में सबसे पहले कारण का पता लगाना जरुरी है जिसके लिए किसी महिला चिकित्सक से बात सलाह लेनी चाहिए |
- अगर आपको ऐसा लगता है की आपके पत्नी के व्यवहार में कोई असामान्य बदलाव हो रहा है तो उसके लिए चिकित्सक के साथ ही ज्योतिष की सलाह लेनी जरुरी है |
- अगर आपकी पत्नी किसी बिमारी से पीड़ित है जैसे की डाईबीटीज़ या मासिक का बिगड़ जाना या फिर डिप्रेशन तो ऐसे में चिकित्सक से मिलके सही ट्रीटमेंट करवाए और फिर आप अपने जीवन का साथ में मजा ले पायेंगे |
- अगर आपके पत्नी को अकेलापन खा रहा हो दिन भर घर में अकेले रहके तो ऐसे में आपको उनसे थोड़ी थोड़ी देर में बात करते रहना चाहिए ऑफिस में से भी, इससे आपके सम्बन्ध सुधरेंगे |
- इससे भी जरुरी एक बात और है की अपनी पत्नी की भावनाओं को सही तरीके से समझने का प्रयास करे और उनकी इच्छाओं और भावनाओं का सम्मान करना शुरू करे, इससे भी बहुत लाभ होगा | पढ़िए शरीर क्रिया की शिक्षा क्यों जरुरी है ?
- अपने पत्नी से दोस्ताना सम्बन्ध रखिये ताकि वो आपसे हर विषय पर खुलके बात कर सके तभी आपके सम्बन्ध सही तरीके से सुधरेंगे और मजबूत भी होंगे | साधारणतः लोग बाहर अपने दोस्तों से तो खुले रहते हैं परन्तु पत्नी को बंदिश में रखते हैं जो की तनाव का एक मुख्य कारण होता है |
Patni sambandh nahi banana chahti kya kare, जानिए क्या कारण हो सकते हैं शारीरिक सम्बन्ध बनाने में रूचि ना लेने के, कैसे मना सकते हैं पत्नी को ?

No comments: