Boost Yourself

Groom Yourself With Knowledge|| Transformation Through Bhagwadgeeta || Entertainment || General Knowledge || Spiritual Grooming || Success Key

Get Informations

Medomalacuphobia kya hota hai

Medomalacuphobia क्या होता है , इसके क्या लक्षण होते हैं, कौन इससे ज्यादा ग्रस्त हो सकता है, मेदोमालाकुफोबिया का इलाज क्या है ?, पुरुष की कमजोरी से सम्बंधित रोग |

ये डर पुरुषो में होता है और इसके अंतर्गत शारीरिक सम्बन्ध बनाने के समय ढीले हो जाने का डर होता है अर्थात इरेक्शन खोने का डर होता है | इसमें पुरुष को शर्मिंदा होना पड़ता है और यही उसे अपने साथी के पास जाने से रोकता है | 

ये मानसिक के साथ ही शारीरिक बीमारी होती है, सही इलाज लेने पे इससे छुटकारा संभव है | 

Medomalacuphobia क्या होता है , इसके क्या लक्षण होते हैं, कौन इससे ज्यादा ग्रस्त हो सकता है, मेदोमालाकुफोबिया का इलाज क्या है ?, पुरुष की कमजोरी
Medomalacuphobia kya hota hai

आइये जानते हैं की मेडोमलाकूफोबिया के लक्षण क्या हो सकते हैं ?

ऐसे पुरुष जिन्हें ढीले होने का डर होता है वे लोग जब भी शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए आगे बढ़ते हैं या फिर यू कहे की जब भी उनकी पत्नी उनके करीब आना चाहती है तो इन्हें पसीना आने लग सकता है, शरीर का तापमान बिगड़ने लगता है, सांस लेने में तकलीफ होने लग सकती है, घुटन हो सकती है, दिल की धड़कन असामान्य रूप से बदल जाती है, जी मचला सकता है, चक्कर आ सकते हैं, मुह सूखने लगता है, शौच करने जाना पड़ता है आदि |

ऐसे लोग बहुत चिडचिडे हो जाते हैं और अपने साथी को पास नहीं आने देते या फिर उन्हें इतना डरा के रखते है इन वो ही इनके पास आने से डरने लगती है | 

ऐसे लोग घर आने से डरते हैं और देर रात घर आने लगते हैं ताकि उन्हें शारीरिक सम्बन्ध ना बनाना पड़े |

पढ़िए हेप्तोफोबिया क्या होता है अर्थात छुए जाने का डर क्या होता है ?

मेडोमैलाक्यूफोबिया का क्या कारण हो सकते हैं ?

इस बीमारी के कोई विशेष कारण नहीं है परन्तु फिर भी कुछ कारण हो सकते हैं जैसे –

  • बचपन से ही गलत आदत के शिकार होना, खुद ही अपने हाथ से करते रहना, जिसके कारण नसों में कमजोरी आ जाती है |
  • गलत लोगो के संगत में रहके गलत धारणाये बना लेना |
  • मानसिक रूप से कमजोर होना आदि 
  • सही डाइट ना लेना आदि |

Medomalacuphobia का इलाज कैसे कर सकते हैं ?

मेडोमैलाक्यूफोबिया के अगर इलाज की बात करे तो लक्षण के आधार पर ही इल्लाज निकाला जाता है जैसे की अगर लिंग में कमजोरी हो तो ऐसे में आयुर्वेद का स्तेमाल करके उसे मजबूत कर सकते हैं, अगर किसी डर के कारण आप अपना खड़ा नहीं कर पा रहे हैं तो ऐसे में बेच फ्लावर थेरेपी या फिर होमियोपैथ का स्तेमाल कर सकते हैं | स्थिति अगर ज्यादा ही गंभीर हो तो आप मनोचिकित्सक से भी मिल सकते हैं, काउंसलिंग भी करवा सकते हैं |

Medomalacuphobia के इलाज में कुछ बातो का ध्यान रखना चाहिए जैसे –

  1. ताजा और पौष्टिक भोजन करे |
  2. मन से सभी प्रकार के डर को निकल दे|
  3. अपने जीवन साथी से कतराने की बजाय उनसे बात करे और अपने डर से बहार आने के लिए उनका साथ मांगिये, आप जरुर सफल होंगे |
  4. योग करिए, एक्सरसाइज करिए |
  5. प्रेरक लोगो को सुनिए |
  6. अश्लील फिल्मे और अश्लील साहित्य से दूर रहिये |
  7. अगर आपमें कोई कमजोरी है तो उसके बारे में सही व्यक्ति से बात करिए |

सही समय पर अगर सही कदम उठा के सही उपाय किये जाए तो निश्चित ही हम बड़े से बड़े कमजोरी से बाहर आ सकते हैं |

ध्यान रखिये की विवाह दो लोगो के लिए पूरा जीवन साथ रहने का वादा है और एक दूसरे के दुःख सुख में साथ रहने का भी वादा है अतः एक दूसरे से दूर मत रहिये, शारीरिक सुख की अहमियत समझिये और एक दूसरे को भरपूर सुख दीजिये, इससे ना केवल आप स्वस्थ रहेंगे अपितु जीवन का पूरा आनंद उठा पायेंगे |

अगर आप भी शारीरिक सम्बन्ध बनाने के डर से जूझ रहे हैं और कोई सवाल हो तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं और अपने विचार भी शेयर कर सकते हैं |

Medomalacuphobia क्या होता है , इसके क्या लक्षण होते हैं, कौन इससे ज्यादा ग्रस्त हो सकता है, मेदोमालाकुफोबिया का इलाज क्या है ?, पुरुष की कमजोरी से सम्बंधित रोग |

Medomalacuphobia kya hota hai Medomalacuphobia kya hota hai Reviewed by indian bazars on January 15, 2022 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.