Covid se thik hone ke baad kin bato ki saawdhani rakhe

covid से ठीक होने के बाद किन बातो की सावधानी रखना चाहिए, पोस्ट कोविद परेशानियों से कैसे छुटकारा पाए ?, post covid symptoms-what to do?.

आज के समय में covid से ठीक होने के बाद भी चुनौतियाँ कम नहीं होती बल्कि और बढ़ जाती है कुछ लोगो के लिए क्यूंकि लोग विभिन्न प्रकार की अन्य शारीरिक और मानसिक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं |

कोरोना होने के बाद क्या करे,  कोरोना से ठीक होने के बाद क्या करे,
Covid se thik hone ke baad kin bato ki saadhani rakhe


ऐसे में जरुरी है की हम पोस्ट covid symptoms के प्रति जागरूक हो और सही उपायों को अपनाए |

आइये जानते हैं की कौन कौन सी परेशानियाँ आ रही है लोगो को covid से ठीक होने के बाद Centers for Disease Control and Prevention (CDC) के अनुसार :

  1. कुछ लोगो को सांस लेने पे परेशानी आ रही है, अब वे पहले की तरह पूरी सांस नहीं ले पा रहे हैं |
  2. कुछ लोग बहुत जल्दी थकने लगे हैं |
  3. कुछ लोगो का व्यवहार बहुत जल्दी जल्दी बदलने लगा है जिसे की मूड स्विंग कहते हैं |
  4. covid से ठीक होने के बाद कुछ लोगो को सर्दी जुखाम बहुत जल्दी जल्दी होने लग गया है |
  5. छाती में और पेट में दर्द भी बहुतो के द्वारा महसूस हो रहा है |
  6. कुछ लोगो को covid से ठीक होने के बाद सर में दर्द रहने लगा है |
  7. कुछ लोगो की धड़कन तेज हो हो गई है जिसके कारण वे परेशां है |
  8. मन किसी काम में एकाग्र नहीं हो पा रहा है |
  9. मांस पेशियों में और जॉइंट्स में दर्द भी बहुत लोगो को रहने लगा है |
  10. नींद न आने की समस्या भी बहुत बढ़ गई है |
  11. कुछ लोगो को रुक रुक के बुखार आ रहा है |
  12. कुछ इतने कमजोर हो गए हैं की खड़े रहने पे चक्कर आते हैं |
  13. कुछ लोगो को त्वचा में चकते पड़ गए हैं |
  14. कुछ का तो स्वाद  ही पहले जैसा नहीं रहा है |
  15. महिलाओं में मासिक समय भी बिगड़ा है |
  16. बहुत से लोग पाइल्स की बीमारी का शिकार भी हो गए हैं covid से ठीक होने के बाद |
  17. CDC के अनुसार बच्चो में शारीर के अंगो में सुजन भी देखने को मिला है covid के बाद |

तो बहुत से लोग मानसिक रोगी हो गए हैं, बहुत से लोग नई बीमारियों से ग्रस्त हो गए हैं जैसे ब्लैक फंगस.

तो यहाँ ध्यान ये रखना है की जितना ख्याल हमने covid होने पे अपना रखा है उससे ज्यादा अब हमे अपना रखना होगा ताकि हम पूरी तरह से स्वस्थ हो सके मानसिक और शारीरिक तौर पे |

इसे post covid care कहते हैं |

कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद क्या करे, कोरोना होने के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए, कोरोना के बाद साइड इफेक्ट, कोरोना होने के बाद वैक्सीन कब लगवाए|

सही मायने में देखा जाए तो जो लोग covid से ग्रस्त हुए वे लोग एक बहुत ही गंभीर मानसिक तनाव से गुजरे हैं जिसे सिर्फ वे ही जानते हैं और ऐसे में बहुत सी दवाइयां भी उन्हें दी गई जिसके भी प्रभाव शारीरिक और मानसिक रूप से देखने को मिले |

यही कारण है की लोगो को दिल, किडनी, लुंग्स, ब्लैक फंगस, बदन दर्द, मानसिक रोग आदि समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है |

आइये अब जानते हैं की post covid symptoms से बाहर आने के लिए क्या करना चाहिए ?

  • Centers for Disease Control and Prevention (CDC) के अनुसार सबसे पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लेके जल्द से जल्द वैक्सीन लगवा लेना चाहिए |
  • अच्छी quality का मास्क उपयोग करे जो आपके नाक और मुंह को पूरी तरह से धक् के रखे |
  • हमेशा 6 फीट की दुरी बनाए रखे सभी से |
  • जहा भी भीड़ हो वहां जाने से बचे |
  • अपने हाथो को समय समय पर सेनीताईज करते रहें health ministry के द्वारा बताये गए तरीको से |

आइये अब जानते हैं अपने आप को बेहतर करने के कुछ और शक्तिशाली तरीको के बारे में :

  • सबसे पहले तो लम्बी और गहरी सांस लेने की कोशिश करिए |
  • अच्छे आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक चिकित्सक से परामर्श लीजिये |
  • हमेशा फ्रेश ही खाइए और ज्यादा से ज्यादा फाइबर युक्त आहार लीजिये |
  • सुबह सुबह घुमने की आदत बनाए |
  • हो सके तो हरी घास पे चलिए नंगे पाँव |
  • ॐ की ध्वनि पर ध्यान शुरू कीजिये |
  • कॉमेडी फिल्मे देखिये |
  • अपने आपको किसी ना किसी काम में लगा के रखिये |

तो अगर आप post covid symptoms के शिकार है तो बिक्लुल भी ना घबराए, धैर्य रखे , सकारात्मक सोचे, सकारात्मक आदतों को अपनाए, सकारात्मक सोच वाले लोगो से बाते करे और अपने जीवन में बेहतरीन बदलाव को महसूस करे |

जिस ईश्वरीय शक्ति ने हमे घोर संकट के समय में बचाया है उसपर पूर्ण भरोसा रखिये, सब जल्दी अच्छा होगा |

covid से ठीक होने के बाद किन बातो की सावधानी रखना चाहिए, पोस्ट कोविद परेशानियों से कैसे छुटकारा पाए ?, post covid symptoms-what to do?.

No comments:

Post a Comment