Boost Yourself

Groom Yourself With Knowledge|| Transformation Through Bhagwadgeeta || Entertainment || General Knowledge || Spiritual Grooming || Success Key

Get Informations

Ladkiyo ko kaise thagte hain shaadi ke naam pe

 Ladkiyo ko kaise shaadi ke naam se thaga jaata hai, जानिए कैसे बच सकते हैं शादी के धोखा-धड़ी से |

शादी को लेके आज कल लडकियों के अन्दर बहुत बड़े बदलाव होते जा रहे हैं | लड़कियां आज कल विदेश मे सेटल होना चाहती है जिसके कारण वो NRI लड़के ढूंढते हैं | 

इसी सोच का फायदा धोखेबाज लोग उठाते हैं और लडकियों को लूट लेते हैं और जाहिर सी बात है इस लूट का शिकार अधिकतर अमीर घर की लड़कियां ही होती है | 

आज कल मेट्रोमोनियल साइट्स बहुत बढ़ते जा रहे हैं और इसी के साथ शादी को लेके धोखे भी बढ़ते जा रहे हैं |

लड़कियां मेट्रोमोनियल साइट्स पर NRI लड़के ढूंढते हैं और उनके साथ लम्बे समय तक बातचित भी करती है और भावनाओं में बहके धन भी दे देते हैं | 

साइबर ठग आजकल शादी के नाम पे युवाओं और युवतियों को लूट रहे हैं |

पढ़िए अकेलेपन का इलाज क्या है ?

Ladkiyo ko kaise shaadi ke naam se thaga jaata hai, जानिए कैसे बच सकते हैं शादी के धोखा-धड़ी से
Ladkiyo ko kaise thagte hain shaadi ke naam pe

आइये जानते हैं की कैसे ठगी जाती हैं लड़कियां :

  1. सबसे पहले साइबर ठग उन लडकियों की तलाश करते हैं जो की काफी पढ़ी लिखी हो क्यूंकि ऐसी लडकियों की अपेक्षाएं बहुत होती है और विदेश में सेटल होना चाहती है | तो साइबर ठग इनसे संपर्क करते हैं और खुद को NRI बताते हैं | धीरे धीरे दोनों में बातचीत शुरू हो जाती है और लड़की को भी उसपे भरोसा होने लगता है |
  2. ऐसे लोग विदेश के फोटो भी शेयर करते हैं जिसे ये लोग एडिटिंग सॉफ्टवेर से बना लेते हैं | ऐसे लड़के लक्ज़री लाइफ स्टाइल भी बताते हैं अपने फोटो  के द्वारा ताकि लड़की के अन्दर भावनाए और मजबूत हो जाएँ |
  3. ऐसे ही फिर धीरे धीरे साइबर ठग लड़की से उसकी और उसके घरवालो के बहुत से व्यक्तिगत जानकारी को हासिल कर लेते है |
  4. कई बार विदेश में कुछ खरीदने को लेके लडकियों से पैसे मांगते हैं  और कुछ लड़कियां दे भी देती है | जब तक लड़कियां पैसे देती रहती है वो लोग बात करते रहते हैं और जब उनको लगता है की अब लड़की काम की नहीं है तो वो उन्हें ब्लाक कर देते हैं या फिर अपना नंबर बदल लेते हैं |
  5. कुछ लोग तो इतने निडर होते हैं की वे आके लड़की से मिल भी लेते हैं और उसके घरवालो से भी मिल लेते हैं और उनको विश्वास में ले लेते हैं | बाद में किसी ना किसी बहाने से लड़की के घरवालो से धन ले लेते हैं और फिर गायब हो जाते हैं | ऐसी खबरे आये दिन पपरों में पढने को मिल जायेगी |
  6. एक और तरीका भी स्तेमाल किया जाता है जैसे की लड़का भारत आने की बात करता है और अपने साथ महंगे गिफ्ट लाने की बात करता है | फिर एक निश्चित दिन को वो अपने आपको कस्टम के द्वारा फंसने की बात करता है और फिर छुडवाने के लिए तुरंत पैसे की मांग करता है, इसमें पूरी टीम उसके साथ होती है जिससे की लड़की को ऐसा लगता है की वो सही मे फंस गया है | जैसे की लड़की पैसे डालती है वैसे ही ही उसका नंबर ब्लॉक कर दिया जाता है या फिर नंबर ही बंद कर देते हैं |

तो लडकियों को बहुत सावधान रहने की जरुरत है, विवाह तो करना है पर धोखे से बचना है और जिस सम्बन्ध मे पैसा आ जाए बीच मे, वो सम्बन्ध सही नहीं हो सकता है | इसीलिए अपने लिए लड़का तो ढूंढें परन्तु ऐसा जो की आपको प्रेम दे सके, जो आपका ख्याल रख सके जिसके साथ आप अपना पूरा जीवन हँसते खेलते गुजार सके |

पढ़िए शादी से पहले कौन से सवाल पूछने चाहिए ?

थोड़ी सी सतर्कता आपको बचा लेगी धोके से |

कुछ बाते हमेशा याद रखे :

  • भले ही कितना समय हो जाए संबंधो को आगर शादी नहीं हुई है तो धन ना दे भले ही सामने वाला कितना ही आपको विवश करे |
  • किसी भी फोटो पे भरोसा ना करे क्यूंकि आजकल एडिटिंग हो जाती है |
  • अगर लड़का उसके घरवालो से नहीं मिलवाता है और किसी ना किसी प्रकार से आपको घुमाता रहता है तो उस सम्बन्ध को वहीँ छोड़ दीजिये अन्यथा दिमाग, समय सब ख़राब होगा |

थोड़ी सी सतर्कता आपको बचा लेगी और आपका बड़ा नुकसान नहीं होगा | विदेश में सेटल होने की बजाय अच्छा जीवन साथी चुनने पे ध्यान दीजिये | 

जानिए ज्योतिष से विवाह कब होगा ?

Ladkiyo ko kaise shaadi ke naam se thaga jaata hai, जानिए कैसे बच सकते हैं शादी के धोखा-धड़ी से |

Ladkiyo ko kaise thagte hain shaadi ke naam pe Ladkiyo ko kaise thagte hain shaadi ke naam pe Reviewed by indian bazars on March 07, 2022 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.