Boost Yourself

Groom Yourself With Knowledge|| Transformation Through Bhagwadgeeta || Entertainment || General Knowledge || Spiritual Grooming || Success Key

Get Informations

shaadi ke baad kyu badha hai weight

shaadi ke baad kyu badha hai weight, क्या कारण होते हैं विवाह के बाद वजन बढ़ने के, मोटापा को नियंत्रित करने के लिए क्या करे ?

मोटापा एक गंभीर समस्या है जो कब किसको घेर ले कोई कह नहीं सकता क्यूंकि इसका सीधा सम्बन्ध आदतों और दिनचर्या से होता है |

ये पुरुष, महिला, बच्चो, सभी को समान रूप से घेरता है, ये उम्र देखके नहीं आता और समय देखके भी नहीं आता| जैसे ही कोई अपनी दिनचर्या को बिगाड़ता है, मोटापा उसे घेरने लग जाता है |

shaadi ke baad kyu badha hai weight, क्या कारण होते हैं विवाह के बाद वजन बढ़ने के, मोटापा को नियंत्रित करने के लिए क्या करे ? |
shaadi ke baad kyu badha hai weight

देखा ये भी गया है की शादी के बाद अक्सर महिला या पुरुष मोटे होने लग जाते हैं, तो ऐसा क्या होता है शादी के बाद की मोटापा आने लगता है | शादी से पहले तो सभी अपने को मेन्टेन रखते हैं परन्तु विवाह के बाद सब बदलने लगता है | इस लेख में हम यही सब जानेंगे और साथ ही समाधान भी जानेंगे |

पढ़िए सुहागरात का क्या महत्त्व है ?

क्यों बढ़ता है महिलाओं का वजन शादी के बाद ?

शादी के बाद अपने आपको स्वतंत्र समझ लेना

ऐसी बहुत सही महिलायें होती है जो की शादी से पहले अपने शारीर को लेके बहुत चिंतातुर रहती है और स्लिम ट्रिम बनाए रखने के लिए खूब मेहनत करती है परन्तु जैसे ही शादी होती है उनको ऐसा लगता है मानो कोई बोझ उतर गया हो और बस फिर वो बेहिसाब खाने लगती है, व्यायाम भी छोड़ देती है और नतीजा होता है मोटापा |

तो क्या करना चाहिए – ध्यान रखिये की शारीर आपका है और अगर शारीर में रोग बढेगा तो परेशानी आपको ही झेलना है अतः नियंत्रित होक खाए और व्यायाम नियमित रूप से करिए |

गर्भ निरोधक गोलियों का स्तेमाल :

फॅमिली प्लानिंग के कारण कुछ महिलायें गर्भ निरोधक गोलियों का स्तेमाल करती है जिसके कारण कुछ महिलाओं में मोटापा बढ़ता है अतः गोलियों की जगह किसी और तरीके का स्तेमाल करे अपने डॉक्टर से पूछ के तो ज्यादा अच्छा रहेगा जैसे की कोपर टी का स्तेमाल कर सकते हैं या फिर पति हमेशा कंडोम स्तेमाल करे |

अत्यधिक चिंता करना :

चूँकि शादी के बाद एक नए परिवार में आना होता है जिसके कारण कुछ महिलायें अन्दर से ठीक महसूस नहीं कर पाती है और इसी कारण सोचती रहती जिससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर होने लगता है और कई बार नतीजा मोटापे के रूप में दिखता है |

पढ़िए सफल रिश्ते के लिए कुछ आसान टिप्स 

नींद में कमी :

शारीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी नींद बहुत जरुरी होती है परन्तु शादी के बाद जिम्मेदारी बढ़ने के कारण कुछ महिलायें पूरा नींद नहीं ले पाती है और इसके कारण भी मोटापा बढ़ता है | अतः काम को बांटा सीखे और समय पर नींद लीजिये |

प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में होने वाले बदलाव:

ऐसा भी देखा गया है की बच्चा होने के बाद कुछ महिलाए मोती हो जाती है क्यूंकि उनके शरीर में कुछ हार्मोनल बदलाव हो जाते हैं और वो इसके बारे में डॉक्टर से भी बात नहीं करती है, वो ऐसा समझ लेते हैं की ये तो होता ही है और इस कारण से भी कुछ महिलायें मोटापे के शिकार हो के जीवन भर कष्ट भोगती है |

पढ़िए सहवास में जल्दी निकल जाता है क्या करे ?

खाने पीने में नए नए प्रयोग करना :

ऐसा भी देखा गया है की कुछ महिलाएं अपने पति को खुश करने के लिए नए नए पकवान रोज बनाने लगती है और इसके कारण भी पति और पत्नी दोनों का वजन बढ़ने लगता है |

ज्यादा पार्टी करना :

ऐसा भी देखा गया है की विवाह के बाद कुछ महिलाओं को नया ग्रुप मिलता है और नए जीवन शैली में वे अपने आपको ढालने की कोशिश करती है जिसमे की रोज पार्टियाँ में जाना, एक दूसरे को दिखाने के लिए पार्टी करना आदि होने लगता है जिसमे की लोग खाने पीने का ध्यान नहीं रखते हैं | अत्यधिक फ़ास्ट फ़ूड और कोल्ड ड्रिंक के स्तेमाल के कारण मोटापा बढ़ने लगता है |

अपने से ज्यादा घरवालो का ध्यान रखना :

कुछ महिलायें अपने परिवार से इतना प्यार करती है की वो बस सबकुछ अपने परिवार के लिए ही करना चाहती है और अपने लिए कुछ नहीं | इस विचार धरा के चलते वे अपने सेहत को ख़राब कर लेती है |

ज्यादा ऐशो आराम मिलना :

कुछ महिलायें शादी के बाद ऐसे घर में जाती है जहा सुख सुविधा के हर साधन मौजूद रहते हैं और उनको आदत पड़ जाती है आराम करने की, खाना भी टीवी देखते हुए खाना, पानी भी नौकर चाकर ला देते हैं, कपडे भी नौकर धो देते हैं, बाजार जाना हो तो गाडी रहती है| इस कारण से भी मोटापा बढ़ने लगता है |

पढ़िए सम्बन्ध बनाने को लेके कुछ भ्रांतियों के जवाब 

आइये जानते हैं की पुरुषो में शादी के बाद वजन क्यों बढ़ने लगता है ?

जैसे कुछ महिलाओं का वजन शादी के बाद बढ़ता है वैसे कुछ पुरुषो का भी वजन विवाह के बाद तेजी से बढ़ता है और लोग उन्हें टोक भी देते हैं की क्या बात है बीवी बहुत ध्यान रखती है आज कल |

पढ़िए पति कमजोर है तो क्या करे ?

पुरुषो का वजन बढ़ने के भी कई कारण हो सकते हैं जैसे :
  • पत्नी का अत्यधिक प्रेम मिलना :  शादी के बाद देखा गया है की कुछ लोगो को बहुत ज्यादा आराम मिलने लगता है और पत्नी उनका अत्यधिक् ख्याल रखती है जिसके कारण वे बेलगाम होक खाने लगते हैं और नतीजा होता है वजन बढ़ना |
  • नई जिम्मेदारी की चिंता : कुछ पुरुषो को नई जिम्मेदारी की इतनी ज्यादा चिंता होने लगती है की उस चिंता से ही उनका वजन बढ़ने लगता है |
  • अत्यधिक काम करना : कुछ लोग परिवार की जिम्मदारी के बढ़ने के कारण ज्यादा काम करने लगते हैं और इस चक्कर में खाने पिने में भी ध्यान नहीं देते हैं, चलते फिरते बाजार में ही समोसा कचोरी खा के भूख मिटा लेते हैं और इसका नतीजा होता है मोटापा |
  • नींद का पूरा ना होना : जैसे महिलाओं की नींद पूरा ना होने से वजन बढ़ता है वैसे ही पुरुषो का भी बढ़ सकता है | शादी के बाद काम का बढ़ना, परिवार के लोगो का ध्यान रखना साथ ही बीवी का विशेष ध्यान रखने के चक्कर में कुछ पुरुष पूरी नींद नहीं ले पाते हैं और धीरे धीरे उनका शरीर मोटा होने लगता है |

क्या करे मोटापे को नियंत्रित करने के लिए :

  1. ज्यादा से ज्यादा सलाद खाएं |
  2. गर्म पानी पिए खाने के बाद |
  3. लौकी का जूस पिए सुबह काली मिर्च डाल के |
  4. आप रंगे की अंगूठी पहन सकते हैं जो की मोटापे को नियंत्रित करने में काम आती है | असली रंगे की अंगूठी खरीदने के लिए आप www.matajewellers.com पे संपर्क कर सकते हैं |
  5. समोसे, कचोरी, पकोड़े का सेवन ज्यादा ना करे |
  6. भरपूर नींद लीजिये |
  7. फ़ास्ट फ़ूड और कोल्ड्रिंक को तो छोड़ ही दीजिये |
  8. साइकिलिंग और वाल्किंग की आदत डालिए |
  9. पौष्टिक भोजन करिए और गरम ही खाना खाएं |
  10. रोजाना योग या एक्सरसाइज के लिए समय जरुर निकालिए |
  11. आप शंख प्रक्षालन भी कर सकते हैं | इसकी अधिक जानकारी के लिए हिंदी में पढ़िए शंख प्रक्षालन क्या होता है ?

याद रखिये की अगर पूरे जीवन भर अपने जीवन साथी के साथ मजा लेना चाहते हैं तो आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा तभी आप स्वस्थ और सम्पूर्ण जीवन का आनंद ले सकते हैं | इसीलिए अपना ध्यान रखिये और खुशनुमा जीवन जी लीजिये अपने साथी के साथ |

shaadi ke baad kyu badha hai weight, क्या कारण होते हैं विवाह के बाद वजन बढ़ने के, मोटापा को नियंत्रित करने के लिए क्या करे ? |

shaadi ke baad kyu badha hai weight shaadi ke baad kyu badha hai weight Reviewed by indian bazars on January 24, 2022 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.