Boost Yourself

Groom Yourself With Knowledge|| Transformation Through Bhagwadgeeta || Entertainment || General Knowledge || Spiritual Grooming || Success Key

Get Informations

Safal rishte Ke liye ye tips apnaaye

सफ़ल रिश्ते के लिए किन बातो का ध्यान रखना चाहिए, tips for healthy relationship in hindi, कैसे बिताएं हसीन पल अपने साथी के साथ |

सच्चे रिश्ते बड़े भाग से मिलते हैं और अगर कोई इसे निभा नहीं पाता तो इससे बड़ा दुर्भाग्य नहीं हो सकता है अतः इस लेख में हम जानेंगे की कैसे हम रिश्तो की मिठास को बनाए रख सकते हैं, कैसे अपने साथी के साथ पूरा जीवन भरपूर प्रेम के साथ निकाल सकते हैं |

या तो प्रेम करिए मत और कर लिए तो फिर ये दोनों की जिम्मेदारी होती है की रिश्ते की गर्माहट बनी रहे अन्यथा जीवन नरक के सामान हो जाता है |

पढ़िए अपने साथी का विश्वास कैसे जीते और कैसे पाए भरपूर प्यार 

सफ़ल रिश्ते के लिए किन बातो का ध्यान रखना चाहिए, tips for healthy relationship in hindi, कैसे बिताएं हसीन पल अपने साथी के साथ |
Safal rishte Ke liye ye tips apnaaye

कुछ लोगो को लगता है की शादी सिर्फ 4 दिन की चांदनी है फिर अँधेरी रात अर्थात शादी की ख़ुशी कुछ ही दिन रहती है फिर सब बर्बाद हो जाता है तो ऐसा नहीं है, ये आपके ऊपर निर्भर करता है की आप अपने रिश्ते को कैसे ऊपर ले जायेंगे |

अगर पति पत्नी चाहे तो उम्र के साथ प्रेम बढ़ता चला जा सकता है | आप जैसा सोचेंगे वैसा ही जीवन आपको मिलेगा | हमारे आस पास ऐसे बहुत से जोड़े मिलेंगे जो हमेशा ही खुश रहते हैं, मस्ती में रहते हैं |

कुछ छोटी छोटी बाते होती है जिनका अगर ध्यान रखा जाए तो जीवन निश्चित ही स्वर्ग हो जाता है और साथी का भरपूर प्यार मिलता है |

आइये जानते हैं कुछ टिप्स प्रेम को बनाए रखने के लिए :

  1. इस जीवन में कुछ भी स्थिर नहीं रहता है, सब बदलता रहता है इसीलिए वक्त के साथ अपने आपको बदलना सीखिए, अपने साथी के अन्दर के बदलाव को महसूस कीजिये, उसकी बदलती हुई इछाओ को समझने का प्रयास कीजिये और उसके अनुरूप काम कीजिये, आप सुखी रहेंगे जीवन भर|
  2. कभी भी कोई गलती हो जाए तो तुरंत मान लीजिये, अपनी गलती को अपने साथी के ऊपर मत ढोलिये |
  3. एक पति और पत्नी बनने की बजाय एक अच्छे दोस्त बनिए फिर कभी परेशानी नहीं आएगी |
  4. कोई भी असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो तो तुरंत बात कीजिये एक दूसरे से, गुस्से में बात करना बंद मत कर दीजिये नहीं तो दूरियां बढती जायेंगी |
  5. कभी भी अपने साथी की तुलना किसी और से मत कीजिये, इससे बहुत जल्दी दरार और दूरियां बढ़ने लगेंगी | पढ़िए साथी को संतुष्ट नहीं कर पा रहे हैं तो क्या करे ?
  6. महत्त्वपूर्ण निर्णय में अपने साथी को शामिल करे, इससे उनको अपने अहमियत समझ में आएगी और उनको सम्मान महसूस होगा |
  7. एक दूसरे को धोखा ना दे अर्थात अगर एक दूसरे में कोई कमी हो तो उसपे बात करे और उसे सुधारे, अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए तीसरे से सम्बन्ध ना बना ले अन्यथा बाद में बहुत पछतावा हो सकता है | पढ़िए कूगर महिलाए कौन होती है, कैसे बचे इनसे ?
  8. एक दूसरे के साथ व्यक्तिगत समय जरुर बिताएं, कुछ लोग समय के साथ अपने जीवनसाथी से दूर होने लगता है और काम का बहाना बना लेते हैं जो की गलत है, अगर आप पूरा जीवन सुखी रहना चाहते हैं, प्रेम को महसूस करना चाहते हैं तो अपने साथी के साथ कुछ समय व्यक्तिगत रूप से जरुर बिताएं जब सिर्फ आप और वो हो, इससे आपको बहुत बदलाव महसूस होगा |
  9. अपने प्रेम को जाताना ना भूलिए अर्थात अगर आपको अपने साथी से प्रेम है उनकी कोई बात अच्छी लगती है तो तारीफ खुल के कीजिये, इससे आपको सामने वाले का भी खूब प्यार मिलेगा | पढ़िए चुम्बन से कैसे बना सकते हैं दीवाना ?
  10. परिवार वालो के सामने भी अपने साथी की तारीफ कीजिये, उनके सम्मान का ध्यान रखिये |
  11. एक दूसरे को हंसाने का कोई मौका मत चूकिए, इससे रिश्तो में खुलापन आएगा और रिश्ते मजबूत भी होंगे |
  12. एक बात और ध्यान रखे की प्रेम भले ही कितना करे पर बीच बीच में एक दूसरे को कोई ना कोई उपहार भी जरुर दे, इससे प्रेम और बढेगा, गलतफहमियां दूर होंगी |
  13. एक दूसरे पर कभी भी कोई फैसला जबरदस्ती ना थोपे |
  14. आज कल लोग घर पर भी मोबाइल में व्यस्त रहते हैं अतः ऐसा ना करे, जब आप अपने साथी के साथ हो तो पूरा समय और ध्यान एक दूसरे पर दीजिये | पढ़िए संबंधो को लेके कुछ भ्रांतियों के बारे में |
  15. एक दूसरे के साथ कुछ बातो को शेयर जरुर कीजिये अर्थात गोस्सिप्स भी करिए, कभी कभी बेकार की बाते अपने साथी से भी कीजिये जैसे की आप अपने दोस्तों या सहेलियों के साथ करते हैं | 
  16. कभी भी किसी और के सामने अपने साथी को किसी बात को लेके ताना मत मारिये अन्यथा आपके बीच प्रेम कम होने लगेगा |
  17. अहंकार को रिश्ते के बीच में कभी भी घुसने मत दीजिये |
  18. अपने साथी पे कभी संदेह ना करे अन्यथा सम्बन्ध ख़राब होते देर नहीं लगेगी और जीवन से शांति भी चली जायेगी |
  19. अपने घर वालो से प्रेम तो सभी करते हैं परन्तु इस बात का ध्यान रखे की कहीं आप अपने साथी के घरवालो का अनादर तो नहीं कर रहे हैं | 
  20. एक दूसरे पर बंदिशे ना लगाए अर्थात कुछ लोग होते हैं जो अपने साथी को दोस्तों से, सहेलियों से रिश्तेदारों से भी मिलने से मना कर देते हैं, इससे मन में अशांति बढती है और दूरियां भी बढ़ने लगती है | 
  21. शादी सिर्फ दो व्यक्तियों का ही मिलन नहीं होता है अपितु २ परिवारों का मिलन है अतः जितना आप अपने परिवार के लोगो से प्रेम करते हैं उतना ही अपने साथी के परिवार के लिए भी भाव रखे | पढ़िए पत्नी का सच्चा प्यार कैसे पायें |
  22. समय समय पर सिर्फ पति और पत्नी को घुमने जरुर जाना चाहिए अर्थात आपको हनीमून सिर्फ शादी के बाद एक बार ही नहीं मनाना है अपितु पूरे जीवन भर समय समय पर मनाना है |
  23. समय समय पर परिवार के साथ आउट दूर पिकनिक पे जाए, मस्ती कीजिये, खुल के सबके साथ मजा कीजिये |

सच्चे रिश्ते बड़े भाग से मिलते हैं और अगर कोई इसे निभा नहीं पाता तो इससे बड़ा दुर्भाग्य नहीं हो सकता है अतः इस लेख में दिए हुए टिप्स को आजमाइए और रिश्तो की मिठास को बनाए रखिये |

आपको ये लेख कैसा लगा, कमेंट बॉक्स में शेयर कीजिये |

पढ़िए  विधवा से विवाह के लिए क्या करे ?

सफ़ल रिश्ते के लिए किन बातो का ध्यान रखना चाहिए, tips for healthy relationship in hindi, कैसे बिताएं हसीन पल अपने साथी के साथ |

Safal rishte Ke liye ye tips apnaaye Safal rishte Ke liye ye tips apnaaye Reviewed by indian bazars on January 19, 2022 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.